Move to Jagran APP

सिमडेगा में डायन के नाम पर पुआल व मिट्टी तेल छिटकर लगा दी आग, दहशत में पूरा परिवार

Jharkhand Crime News सिमडेगा (Simdega) जिले के बेसराजरा में भीड़ द्वारा जिंदा जलाकर मार देने का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ है। वहीं दूसरी ओर ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी दीपाटोली में डायन-बिसाही के नाम पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 01:49 PM (IST)
सिमडेगा में डायन के नाम पर पुआल व मिट्टी तेल छिटकर लगा दी आग, दहशत में पूरा परिवार
सिमडेगा में डायन के नाम पर पुआल व मिट्टी तेल छिटकर लगा दी आग

सिमडेगा, जागरण संवादाता। Jharkhand Crime News : सिमडेगा (Simdega) जिले के बेसराजरा में भीड़ द्वारा जिंदा जलाकर मार देने का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ है। वहीं दूसरी ओर ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी दीपाटोली में डायन-बिसाही के नाम पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना बुधवार रात्रि 10 बजे की है।

prime article banner

दहशत में महिला के परिवार वाले

महिला को रात्रि में करीब 1 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से महिला के परिवार वाले दहशत में है।

पुआल व मिट्टी तेल छिटकर लगा दी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय झरियो देवी दीपाटोली में फॉलो डुंगडुंग के यहां मृत्यु भोज में भाग लेने यहां गई थी। झरियो के मुताबिक वह अपने पति करमु बड़ाइक के साथ शाम में पहुंची थी। इसी क्रम में वहां देर से आने एवं डायन बिसाही का आरोप लगाकर पुआल व मिट्टी तेल छिटकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के वक्त महिला के पति के दूसरे तरफ होने के कारण उन्हें देर से सूचना मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूरे मामले में महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों में फ्लोरेंस डुंगडुंग, सिलबीयुस डुंगडुंग,रवि सोरेंग,ज्योति सोरेंग एवम हेमंत टेटे शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.