Move to Jagran APP

किसानों की मेहनत रंग लाई, तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनवरी को पुरस्कृत करेंगे। दो करोड़ रुपये की धनराशि ट्राफी व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 11:24 AM (IST)
किसानों की मेहनत रंग लाई, तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा झारखंड
किसानों की मेहनत रंग लाई, तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा झारखंड

रांची, राज्य ब्यूरो। चावल उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड को कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वर्ष 2016-17 के लिए चावल उत्पादन की श्रेणी में झारखंड का प्रदर्शन पूरे देश में सराहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनवरी को बेंगलुरू में आयोजित समारोह में राज्य को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। कृषि कमर्ण पुरस्कार के तहत दो करोड़ रुपये की धनराशि, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

loksabha election banner

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेज कर इसकी सूचना दी है। प्रेषित पत्र में तोमर ने राज्यपाल से इस विशेष मौके पर झारखंड के कृषि मंत्री व कृषि सचिव को अपनी शीर्ष टीम के साथ भेजने का अनुरोध किया है। तोमर ने इस उपलब्धि के लिए राज्य के कृषि विभाग के सभी अधिकारियों और किसानों को बधाई दी है। कृषि मंत्रालय के स्तर से कृषि सचिव पूजा सिंघल को भी पत्र लिखकर इस पुरस्कार की विधिवत सूचना दी गई है।

बता दें कि यह तीसरा मौका होगा जब झारखंड को कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। इससे पूर्व दलहन और मोटे अनाज के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.