Move to Jagran APP

झारखंड के सभी जिलों में हो रही झमाझम बारिश, पड़ रही कड़ाके की ठंड

कोडरमा जिले में शनिवार को रात आठ बजे बारिश शुरू हुई जो रुक-रुककर रात भर होती रही। रविवार सुबह भी बारिश होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह मार्निंग वाक के लिए निकलने से लोगों ने परहेज किया।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:52 AM (IST)
झारखंड के सभी जिलों में हो रही झमाझम बारिश, पड़ रही कड़ाके की ठंड
झारखंड के सभी जिलों में हो रही झमाझम बारिश, पड़ रही कड़ाके की ठंड

रांची, डिजिटल डेस्क। झारखंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सभी जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश का यह सिलसिला देर रात से ही जारी है। बारिश के कारण बाजार में आम दिनों की तरह आज चहल-पहल नहीं दिखाई दे रही है। सड़कों पर वाहन आम दिनों की तुलना में बेहद कम चल रहे हैं। जहां तहां लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड इस कदर बढ़ गई है कि लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहेगा।

loksabha election banner

रात से रुक-रुककर होे रही है बारिश

कोडरमा जिले में शनिवार को रात आठ बजे बारिश शुरू हुई जो रुक-रुककर रात भर होती रही। रविवार सुबह भी बारिश होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह मार्निंग वाक के लिए निकलने से लोगों ने परहेज किया। इस बारिश से मटर, टमाटर फूलगोभी, आलू की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बारिश से वायु प्रदूषण में कमी आई है।

बारिश ने बढ़ाई ठंड

लोहरदगा जिले में शनिवार की शाम से रूक-रूक कर शुरू हुई बूंदा-बांदी रविवार को भी जारी है। इस बूंदा-बांदी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके साथ सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वारिश से किसानों को खेतों में पटवन की समस्या से मुक्ति मिल गई है। बारिश के बाद किसानों को सरसों, गेहूं, चना, लहसुन, प्याज और दूसरी सब्जियों के लिए पटवन नहीं करना पड़ेगा, पर मौसम साफ होने के बाद पाला मारने की संभावना से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बूंदा-बांदी के बाद अचानक से ठंड बढ़ गई है।

बारिश से लोगों को हो रही परेशानी

लातेहार जिले में देर रात से ही बारिश हो रही है। शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश ने आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पिछले दो सप्ताह में बारिश लगातार दूसरी बार लौट कर आई है। बारिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि अधिक बारिश और पाला के कारण आलू, और सरसों समेत सब्जियों की फसलों में नुकसान हो सकता है। वहीं ठंड बढ़ने से आम जनजीवन को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर दिन में भी ठंड से राहत के लिए लोग अलाव तापते हुए नजर आए।

तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भी इस समय बारिश हो रही है। बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। बाजार में चहल-पहल नहीं दिख रही है। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

रांची की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

यह रांची के लालपुर का दृश्य है। सुबह दस बजे यहां काफी भीड़ रहती है, लेकिन आज बारिश के कारण यहां भीड़ नज़र नहीं आ रही है। दुकानें भी आम दिनों की तुलना में काफी कम लगी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.