Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Updates: सिमडेगा-सरायकेला, सिंहभूम इलाके में बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather Updates सुबह आसमान में बादल दिखे। दिन में मौसम साफ रहेगा। कल कुछ भाग में बारिश की आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। अचानक बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 09:59 AM (IST)
Jharkhand Weather Updates: सिमडेगा-सरायकेला, सिंहभूम इलाके में बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Updates मौसम विभाग के अनुसार रांची का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Updates रविवार की सुबह सात बजे तक आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप भी निकल रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची और आसपास के इलाके में सुबह जो थोड़े बादल देखने को मिल रहे हैं, वह अचानक बढ़ी गर्मी और डिप्रेशन के कारण हुए लोकल क्लाउड फॉरमेशन हैं। इसका असर दोपहर तक खत्‍म हो जाएगा। इसके बाद मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।

loksabha election banner

हालांकि इससे राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के दक्षिणी जिले सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्की बूंदाबादी हो सकती है। इससे इन जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान बोकारो का 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम आर्द्रता राजधानी में रिकाॅर्ड की गई। यहां अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत, वहीं न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 23 प्रतिशत रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        33.5                16.4

जमशेदपुर    37.2                15.0

मेदिनीनगर    36.8                15.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.