Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में आज 40 Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रांची समेत आसपास के इलाके में हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। आकाश में हल्के बादल भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 07:34 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में आज 40 Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में आज 40 Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मंगलवार की सुबह सामान्य रूप से धूप खिली। हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। आकाश में हल्के बादल भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

विभाग के द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया है कि रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामतारा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां में दिन में एक से दो बार वज्रपात की संभावना है। हालांकि राज्य में बारिश के बाद भी अगले दो से तीन दिनों में औसत अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ लाइन पूरे उत्तर भारत में सक्रिय है। इसका विस्तार हिमालय की तराई वाले इलाके से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से होते हुए बंगाल तक है। राज्य में इसका असर 13 मई तक देखने को मिल सकता है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में 26.4 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा जिला रांची रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        35.0                20.4

जमशेदपुर    37.0                23.0

मेदिनीनगर    36.6                23.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.