Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन झारखंड के इन जिलों में साफ रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश

सोमवार को राजधानी रांची का सुबह से ही मौसम साफ है। हल्की हवा के साथ धूप खिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम सामान्य रूप से साफ बना रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 07:25 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 07:25 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन झारखंड के इन जिलों में साफ रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश
Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन झारखंड के इन जिलों में साफ रहेगा मौसम। फाइल फोटो। जागरण

रांची, जासं । सोमवार को राजधानी रांची का मौसम सुबह से ही साफ है। हल्की हवा के साथ धूप खिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम सामान्य रूप से साफ बना रहेगा। वहीं दक्षिण भाग के जिले पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। साथ ही, तेज हवा भी चल सकती है। वहीं एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के उपर बना हुआ है। इसका असर एक से दो दिनों में राज्य के अन्य जिलों में देखने के लिए मिल सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी दक्षिणी जिले पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा के साथ उत्तर पश्चिमी जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में पड़ने की संभावना है। इस जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि राजधानी का आधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हर        अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची                        36.8                22.5

जमशेदपुर                39.8                24.5

मेदिनीनगर               39.4                25.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.