Move to Jagran APP

Weather Update: रांची सहित इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना, 30-40 Km/h की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

रविवार को सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ दिख रहा है। मगर मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद रांची समेत आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:29 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:44 AM (IST)
Weather Update: रांची सहित इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना, 30-40 Km/h की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
Jharkhand Weather Update: रांची सहित इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । रविवार को सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ दिख रहा है। मगर मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद रांची समेत आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसके रांची के अलावा मौसम विभाग ने खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, धनबाद और बोकारो में भी बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण रांची, संताल के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि सोमवार से फिर मौसम साफ रहेगा।

वहीं शनिवार को पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची में 13.6 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 40 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर                अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची                                 35.4                17.2

जमशेदपुर                         38.3                23.4

मेदिनीनगर                        39.4                24.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.