Move to Jagran APP

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा, जानें झारखंड के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी से उठी गर्म हवा के निचली सतह पर रहने और ठंडी हवा के ऊपरी सतह पर रहने के कारण घना कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:50 AM (IST)
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा, जानें झारखंड के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update : मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। खासकर झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार को आज भी राज्य के कई हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

prime article banner

तापमान में गिरावट की वजह से बढ़ेगा ठंड का असर

दरअसल बंगाल की खाड़ी से उठी गर्म हवा के निचली सतह पर रहने और ठंडी हवा के ऊपरी सतह पर रहने के कारण घना कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

हालांकि बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर बढ़ेगा।

आसमान में छाया रहेगा बादल

पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज को छोड़ बाकी जगहों पर आसमान में बादल छाया रहेगा।

माैसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है।

लगातार मौसमी बीमारी से पहुंच रहे हैं पीड़ित मरीज

रिम्स और सदर अस्पताल में लगातार मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रतिदिन रिम्स के ओपीडी में 60 से 70 मरीज मौसमी बीमारी के पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से शहर के 17 विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में हुई 20 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य में लगभग सभी स्थानों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में दर्ज की गई। बारिश के कारण छाए कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। रांची व हटिया रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनें काफी लेट पहुंची।

हल्की व मध्यम दर्जे की हो सकती है बारिश

आज भी रांची व आसपास बादल छाए रहेंगे। दो या अधिक बार गर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज राजधानी रांची में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का और सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का दर्ज किया गया है।

अगले चार दिनों ये रहेगा शहर का तापमान

  • 25 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
  • 26 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस
  • 27 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 28 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.