Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ होगी बारिश
राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को को राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
रांची, जासं । राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को को राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राजधानी रांची में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहें।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपर एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से मध्य प्रदेश के उपर से विदर्भ तक फैला हुआ है। इसके कारण मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि तीन जून से राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 40 मिमी बारिश देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35. 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 33.2 21.7
जमशेदपुर 35.8 24.0
मेदिनीनगर 33.6 24.9