Move to Jagran APP

आज और कल झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में हो सकती झमाझम बार‍िश, वज्रपात व ओलावृष्‍ट‍ि की आशंका

Weather Forecast झारखंड का मौसम आने वाले द‍िनों में कैसा रहेगा इस बारे में मौसम व‍िभाग ने कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं के मुताब‍िक मंगलवार और बुधवार को बारिश होने ओला ग‍िरने और वज्रपात होने की भी संभावना है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 05:05 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 05:05 AM (IST)
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानने के ल‍िए पढ़‍िए पूरी खबर।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में इन द‍िनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम का म‍िजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। द‍िन में बादल छाए रहते हैं। धूप नहीं न‍िकल रही है। रव‍िवार को शाम में झमाझम बार‍िश हुई थी। सोमवार को रांची छोड़कर कुछ ज‍िलों में बार‍िश हुई। रांची में द‍िन भर बादल उमड़ते नजर आए।

loksabha election banner

बार‍िश के कारण ठंड महसूस कर रहे लोग

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल रहा। आगे भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने के कारण लोग ठंड भी महसूस कर रहे हैं।

बार‍िश होने के साथ वज्रपात की भी आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है।

कई ज‍िलों में ओलावृष्‍ट‍ि की भरपूर संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी कहा है क‍ि इन दो द‍िनों के दौरान बार‍िश के अलावा ओलावृष्टि की भी भरपूर संभावना है। झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में ओलावृष्‍ट‍ि की घटनाएं हो सकती हैं।

सबसे अध‍िक बार‍िश भावनाथपुर गढ़वा में हुई

उधर, सोमवार को झारखंड में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की सूचना है। सबसे अधिक बारिश भावनाथपुर गढ़वा में 5.6 मिमी दर्ज की गई।

जमशेदपुर शहर का तापमान रहा सबसे अध‍िक

वहीं, सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री सेल्‍स‍ियस गुमला का रहा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शहर का मौसम सामान्य बना रहा।

आने वाले द‍िनों में कैसा रहेगा रांची का तापमान

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की उम्मीद है। तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। अगले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

  • रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री
  • 12 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ दो या अधिक बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 14 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.