Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दोपहर बाद छाएंगे बादल

मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में सामान्य रूप से मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राज्य के रांची रामगढ हजारीबाग खुंटी गुमला बोकारो चतरा गढ़वा और कोडरमा में आंशिक रूप से बादल गर्जन वाले छाएंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 08:26 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दोपहर बाद छाएंगे बादल
झारखंड के इन 7 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचेगा तापमान। जागरण

रांची, जासं । मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में सामान्य रूप से मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राज्य के रांची, रामगढ, हजारीबाग, खुंटी, गुमला, बोकारो, चतरा, गढ़वा, और कोडरमा में आंशिक रूप से बादल गर्जन वाले छाएंगे। राज्य के शेष जिलों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। मौसम में इस परिवर्तन का असर राज्य में 12 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 12 मार्च को गर्जन के साथ बारिश की संभावना जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

वहीं आज राज्य के सात जिलों में गर्मी से लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 36.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        34.4                16.5

जमशेदपुर    38.2                18.4

मेदिनीनगर    38.5                16.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.