Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: तापमान में गिरावट, 12 से 15 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather Update 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जा रहा है आने वाले दिनों में यह कमोबेश यथावत रह सकता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 07:43 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 10:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: तापमान में गिरावट, 12 से 15 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल
अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। गुरुवार की सुबह कोहरा भरा रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच बादल छाए रहेंगे। पिछल 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

loksabha election banner

बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 68 फीसद तथा न्यूनतम 40 फीसद रिकॉर्ड की गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कमोबेश यथावत रह सकता है।

दिल व सांस के मरीजों का रखें ख्याल

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे समय में अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पहले से भी बीमार चल रहे लोग सुबह और शाम के वक्त घर से निकलने से परहेज करें। इसके अलावा सभी लोग गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों और वृद्ध लोगों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। दिल व सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.