Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: 28 को रांची सहित झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए 26 को कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Report रांची में रविवार सुबह की शुरूआत हल्की ठंड के साथ हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग द्वारा दोपहर को जारी बुलेटिन के मुताबिक 25 को सुबह में कोहरे की धुंध देखने को मिल सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:34 PM (IST)
Jharkhand Weather Report: 28 को रांची सहित झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए 26 को कैसा रहेगा मौसम
28 को रांची सहित झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand Weather Report झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। रविवार को मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 28 व 29 जनवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मध्य, उत्तर पश्चिम, दक्षिणी भागों में 28 व 29 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि 25 को सुबह में कोहरे की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं 26 व 27 जनवरी को मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

इससे पहले रांची में रविवार सुबह की शुरूआत हल्की ठंड के साथ हुई। इसके बाद जैसे-जैसे धूप खिली लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 07.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान गिरिडीह और धनबाद का 07-08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर           अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची                            27.0             10.3

जमशेदपुर                    27.4             11.5

डाल्टेनगंज                 28.6                8.8

बोकारो                  25.1                  08.6

गिरिडीह                 24.7                  7.2

कांके(एग्रो)              25.7                  08.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.