Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में कल तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश

रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को आसमान साफ होने की उम्मीद है। बुधवार को तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद शहर के मौसम में बदलाव होगा। यह बदलाव बस एक दिन रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 08:37 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में कल तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश
आज साफ रहेगा आसमान, कल तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को आसमान साफ होने की उम्मीद है। बुधवार को तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के अनुसार 24 घंटे बाद शहर के मौसम में बदलाव होगा। यह बदलाव बस एक दिन रहेगा।

loksabha election banner

आगामी 22 अप्रैल से फिर मौसम साफ हो जाएगा। आगामी 25 अप्रैल तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 50 फीसद तथा न्यूनतम 26 फीसद रही।

शहर के मौसम का पूर्वानुमान

तिथि     न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान               पूर्वानुमान

20-अप्रैल         24.0                         38.0                आसमान रहेगा साफ

21-अप्रैल         24.0                         38.0  आसमान में रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

22-अप्रैल         23.0                         38.0        आसमान रहेगा साफ

23- अप्रैल        23.0                         37.0        आसमान रहेगा साफ

24-अप्रैल         24.0                         39.0      आसमान रहेगा साफ

25-अप्रैल         24.0                         38.0        आसमान का साफ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.