Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

झारखंड में मानसून की सक्रियता पूरे हफ्ते कायम रहने वाली हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए। आगामी 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। आगामी 21 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 07:33 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । झारखंड में मानसून की सक्रियता पूरे हफ्ते कायम रहने वाली हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए। आगामी 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। आगामी 21 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा है।

loksabha election banner

अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 90 फीसद तथा न्यूनतम 76 फीसदी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि    न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान       मौसम

16-जून     22.0                      28.0                    आसमान में रहेंगे बादल, बारिश संभव

17-जून    22.0                       27.0                    आसमान में रहेंगे बादल, बारिश संभव

18-जून    22.0                       27.0                     आसमान में रहेंगे बादल, बारिश संभव

19- जून   23.0                       28.0                      आसमान में रहेंगे बादल बारिश संभव

20-जून    23.0                        28.0                     आसमान में रहेंगे बादल बारिश संभव

21-जून    23.0                        27.0                          बारिश संभव

बारिश से बचें, खुले में ना रखें खाने पीने का सामान, साफ पानी का करें उपयोग

चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बीमारियों का खतरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। लोगों को चाहिए कि वह बारिश की पानी के भीगने से परहेज करें। खाने पीने के सामान को खुले में ना रखें। साफ पानी का उपयोग करें। कोरोनावायरस का खतरा अब तक खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी सावधानियों को जरूर अमल में लाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.