Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 20 सितंबर तक पूर्ण रूप से विकसित होने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 10:04 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। आज सुबह से रांची में बादल छाए हुए हैं। शहर के कुछ हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की संभावना है।

loksabha election banner

वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के ऊपर फैला हुआ है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 20 सितंबर तक पूर्ण रूप से विकसित होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। शुक्रवार को राज्य में लगभग सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश भी रिकाॅर्ड हुई।

मौसम विभाग के अनुसार धनबाद के मैथन में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धनबाद में 80 मिमी, जसीडीह में 70 मिमी, ओरमांझी, लातेहार, तेनुघाट, बोकारो (चास) में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.