Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 09:09 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
रांची में बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां।

रांची, जासं। राजधानी रांची और पूरे झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में गर्जन के साथ एक से दो बार भारी बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

अगले 24 घंटों के दौरान रांची सहित आसपास के इलाकों में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के पुनकी में 98.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सारथ में 70 मिमी, चाइबासा में 30 मिमी, और रामगढ में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 22 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.