Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी रांची के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। यहां हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 08:19 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 12:31 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: आज इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। राजधानी रांची समेत कई शहरों में कंपकंपाने वाली ठंड फिर लौट आई है। यहां पारा सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे गिर गया है। रात में तेज हवा चलती रही, जबकि शनिवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का रांची में शुक्रवार को खास असर दिखा, यहां सुबह से ही बादल छाये रहे। वहीं शाम में तीन बजे के बाद हल्की बारिश भी हुई। इससे कनकनी बढ़ गई।

loksabha election banner

पूरे राज्य में सबसे ठंडा कांके रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। हालांकि कनकनी बढऩे का मुख्य कारण अधिकतम तापमान का सामान्य से नौ डिग्री नीचे रहना प्रमुख रहा। 24 घंटे में रांची का तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। पारा गिरने से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही थी। इससे लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठ दिखे। वहीं शाम में बारिश के कारण शाम के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 

दरअसल, देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने का असर राजधानी और आसपास के शहरों में देखने में मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार और आसपास के इलाके में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण से दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी रांची के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

यहां हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। कुछ इलाकों को छोड़कर शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मगर 48 घंटों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री तक तापमान की गिरावट दर्ज की जायेगी। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.