Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: दो दिनों में सात डिग्री लुढ़का पारा, 28-29 को होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में 29 जनवरी को बारिश होने की संभावना जतायी गई है। जबकि सामान्य की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 08:48 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: दो दिनों में सात डिग्री लुढ़का पारा, 28-29 को होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Weather Update रांची का तापमान दो दिनों में सात डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान कांके का 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इधर, रांची का अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सामान्य तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि रविवार की सुबह में कुहासा या कोहरे की धुंंध होगी। हालांकि बाद में आसमान साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि हवा की रफ्तार सुबह नौ से 12 बजे तक सात से 13 किमी. प्रति घंटा होने की संभावना है। 28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी और कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि 29 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 

उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा के कारण तापमान में गिरावट, बढ़ी कनकनी

उत्तर - पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा के कारण रांची के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि सामान्य तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गुरुवार के तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 0.3 व न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। 27 जनवरी की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र प्रभावित होगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि 25 से 27 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। 28 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दुमका का न्यूनतम तापमान 7.6 डिसे. रिकॉर्ड

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दुमका में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 25 से 27 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। हालांकि उसके बाद आगामी तीन दिनों तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इधर, शुक्रवार को डालटनगंज का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, जबकि सामान्य तापमान की अपेक्षा जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर    अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची      23.4         5.8
  2. कांके     20.6         4.5
  3. जमशेदपुर 24.8         9.0
  4. डालटनगंज 25.4        7.3

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.