Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार... चलेंगी तेज हवाएं; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update झारखंड में शुक्रवार से अगले 96 घंटे तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज के साथ बारिश तेज हवाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। शहर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रांची, जासं। Jharkhand Weather Update राजधानी रांची में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। कभी तेज धूप से आमना-सामना हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से अगले 96 घंटे तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। शहर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
19 अप्रैल से फिर एक बार मौसम करवट लेगा। अगले 48 घंटे मौसम साफ रहेंगे। 21 अप्रैल को दोबारा बादल छाने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 41 फीसदी और न्यूनतम 28 फीसद दर्ज की गई।
तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर
तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। चिकित्सक डॉ अभिषेक की माने तो बदलते मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ्य बारे में लगातार सतर्क रहना चाहिए। अगर बारिश होती हैं तो भीगने से परहेज करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहे। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। साफ पानी का इस्तेमाल करें। अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें।