Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से अगले पांच दिनों तक है झारखंड के सभी जिलों में हो सकती है बारिश, जानें कारण

रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह कहीं मौसम साफ है। मगर दोपहर बाद रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 09:05 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से अगले पांच दिनों तक है झारखंड के सभी जिलों में हो सकती है बारिश, जानें कारण
बारिश के दौरान जलजमाव व सड़क पर गुजरते लोगों की प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) । रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह कहीं मौसम साफ है। मगर दोपहर बाद रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। आज रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है, इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश प्रबल की संभावना है। वहीं शनिवार को रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3 और 4 अक्टूबर को वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश की भी चेतावनी जताई गयी है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 30 सितंबर को मानसून की समाप्ति हो गई है। इस दौरान राज्य में एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 1054 से 14 प्रतिशत कम 901 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य में नौ जिले गढ़वा, गुमला, चतरा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, जामताड़ा, देवघर और पाकुर में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं बाकि जिलों में मानसून की सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई।

उन्होंने बताया कि इस मानसून की बारिश को राज्य में सामान्य की श्रेणी में रखा जा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में 45.2 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही गुरूवार की शाम में रांची के भी कई हिस्सोेें में हल्की बारिश हुई। वही राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के 22.7 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.