Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: 15 अगस्‍त तक झारखंड के सभी जिलों में बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Jharkhand Weather Update शुक्रवार से बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर दिखेगा। इस कारण शुक्रवार से रांची सहित पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 04:38 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: 15 अगस्‍त तक झारखंड के सभी जिलों में बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
Jharkhand Weather Update: 15 अगस्‍त तक झारखंड के सभी जिलों में बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update News झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्‍त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

loksabha election banner

मौसम:: राज्य में मानसून पड़ा कमजोर, 9 जिलों में सामान्य से कम बरसात

इधर, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया है। इस वजह बुधवार को राज्य में एक दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी है। बताया जा रहा है कि नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक बोकारो में 23, चतरा में 24, देवघर में 47, गुमला में 52, खूंटी में 40, पाकूड़ में 36, साहिबगंज में 34, सरायकेला-खरसावां में 32 और पश्चिमी ङ्क्षसहभूम में 23 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक कम दवाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य में बन रहा है। इसका असर शुक्रवार से रांची सहित पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। गुरुवार को रांची का मौसम सामान्य रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। शहर में दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

शहर        अधिकतम        न्यूनतम

रांची        30.4        24.4

जमशेदपुर        34.2        26.8

डालटेनगंज        32.8        26.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.