Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड ने दी दस्‍तक, दिन और रात के तापमान में गिरावट

Jharkhand Weather Update रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में दिन का तापमान सामान्य और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं राज्य में लगभग सभी जिलों में रात में ओस गिर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:40 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड ने दी दस्‍तक, दिन और रात के तापमान में गिरावट
रांची में सुबह मौसम धुंध भरा रह रहा है।

रांची, जासं। झारखंड से मानसून की पूर्ण रूप से विदाई हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा एसडी कोटाल ने बताया कि राज्य में आधिकारिक रूप से मानसून की समाप्ति हो गई है। इसके साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में दिन का तापमान सामान्य और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

loksabha election banner

वहीं राज्य में लगभग सभी जिलों में रात में ओस गिरेगा। राजधानी रांची में सुबह या देर रात हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि लौटते मानसून के कारण राज्य में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि यह सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच राज्य में 71.7 मिमी बारिश अपेक्षित थी। इसकी जगह 59.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

अगले एक सप्ताह धान कटाई के लिए अनुकूल

बिरसा कृषि मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार किसानों के लिए धान की कटाई के लिए बेहद अनुकूल है। कृषि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो नवंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अभी किसी तरह से साइनोप्टिक सिस्टम के प्रभाव की आशा भी नहीं है। ऐसे अगर किसान धान की कटनी करें तो उन्हेंं सूखाने के लिए बेहतर वक्त मिल जाएगा। इसके साथ ही धान की परती जमीन पर अलसी, मकई, सरसों, आदि की बुआई के लिए भी अनुसंशा की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.