Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, अगले 4 दिनों में पांच डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो सकता है। आज न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:55 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:55 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, अगले 4 दिनों में पांच डिग्री गिरेगा तापमान
आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट। प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण

रांची, जासं । मंगलवार की सुबह रांची और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे आठ बजे तक पूरी तरह सूर्य की किरणें नहीं पहुंच रही थी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे साफ होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आज से पश्चिमी विक्षोब का असर कम हो सकता है। इससे आज न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वरीय मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि मंगलवार के हवा के रूख में भी बदलाव संभव है।

loksabha election banner

साथ ही, पिछले दिनों के मुकाबले हवा की गति भी बढ़ने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। हालांकि राज्य में इस बीच सभी जिलों में मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राज्य में केवल पश्चिमी विक्षोब के हवाओं का असर है। इसके अलावे किसी सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज,और पाकुड़ में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य के अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों में झारखंड का मौमस शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                        27.5            16.3

जमशेदपुर                31.0            18.0

मेदिनीनगर               28.6            14.2

कांके                       27.1            16.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.