Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, जाने अपने शहर का तापमान

मौसम विभाग को उम्मीद है कि आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 7.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:57 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, जाने अपने शहर का तापमान
आज से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट। जागरण। फाइल फोटो

रांची, जासं । रांची और आसपास के इलाके में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। रविवार को 50 वर्ष के अधिकतम न्यूनतम तापमान के बाद मौसम विभाग को उम्मीद है कि आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 7.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार हालांकि वर्तमान में हवा का  रूख उत्तर पश्चिम है, जो जल्द बदलकर दक्षिण पश्चिम होने की संभावना है। हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ ही फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में केवल पश्चिमी विक्षोब के हवाओं का असर है। इसके अलावे किसी सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज,और पाकुड़ में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य के अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।

वहीं पिछले 24 घंटों में झारखंड का मौमस शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा गर्म और ठंडा चाईबासा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह कोहरा या धुंध रहेगा, बाद में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची         28.7            17.6

जमशेदपुर    31.3            17.4

मेदिनीनगर    30.0            16.8

कांके         27.8            18.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.