Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: जवाद बेअसर, आंशिक रूप से बादल ही दिखे, कल से मौसम हो जाएगा साफ

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची(Ranchi) में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में भी मौसम बदला हुआ है। इन इलाकों में हल्की बारिश हुई है। दरअसल जवाद चक्रवात(Jawad Cyclone) का कोई खास असर अब तक देखने को नहीं मिला है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 08:48 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: जवाद बेअसर, आंशिक रूप से बादल ही दिखे, कल से मौसम हो जाएगा साफ
Jharkhand Weather Update: जवाद बेअसर, आंशिक रूप से बादल ही दिखे, कल से मौसम हो जाएगा साफ

रांची (जासं)। Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची(Ranchi) में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में भी मौसम बदला हुआ है। इन इलाकों में हल्की बारिश हुई है। दरअसल, जवाद चक्रवात(Jawad Cyclone) का कोई खास असर अब तक देखने को नहीं मिला है। हालांकि आंशिक रूप से बादल जरूर छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलती रही। मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार, रविवार को पूरे राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे की ही बारिश हुई थी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी(Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) में उठा चक्रवात(Cyclone) उत्तर पश्चिम और इससे सटे मध्य पश्चिम से शिफ्ट होकर उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आगे यह कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं का असर कम हो गया है। दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम दिशा से सर्द हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का भी असर दिखेगा। तापमान में गिरावट होगी।

रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी :

इधर, बादल छाने से रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा। वही अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान में बताया गया है कि रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

अधिकतम न्यूनतम

  • रांची 23.6 16.7
  • जमशेदपुर 22.8 19.2
  • मेदिनीनगर 29.4 15.3

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.