Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में 28 व 29 जुलाई को होगी तेज बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Updates News. 30 जुलाई के बाद फिर से राज्य में मानसून के कमजोर पडऩे की संभावना है। सोमवार को आसमान में सामान्यत बादल छाए रहेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 03:58 PM (IST)
Jharkhand Weather Updates: झारखंड में 28 व 29 जुलाई को होगी तेज बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Updates: झारखंड में 28 व 29 जुलाई को होगी तेज बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में एक बार फिर से मानसून कमजोर हो गया है। मगर मंगलवार और बुधवार को पूरे राज्य में तेज बारिश की संभावना है। रविवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि रामगढ़ में राज्य में सबसे ज्यादा 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। 30 जुलाई के बाद फिर से राज्य में मानसून के कमजोर पडऩे की संभावना है। इधर, आज सोमवार को राजधानी रांची में दोपहर मूसलाधार बारिश हुई। इसकी वजह से वीआइपी मार्ग हरमू राजपथ में सड़क पर पानी जमा हो गया।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, साहिबंगज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। रांची में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में केवल एक मिमी बारिश हुई है। शहर में वर्तमान में अनुमानित बारिश से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई।

शहर        अधिकतम              न्यूनतम

रांची         32.2                 23.6  

जमशेदपुर     35.0                 26.2

डालटनगंज    33.4                 26.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.