Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी, अगले 24 घंटे तक छाए रहेंगे बादल

Chhath Puja 2020 Jharkhand Weather Update मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे तक राज्‍य में कोहरा व धुंध छाया रह सकता है। अगर आप बीमार हैं तो छठ घाटों पर जाने से परहेज करें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 08:34 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 08:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी, अगले 24 घंटे तक छाए रहेंगे बादल
गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। फाइल फोटो

रांची, जासं। रांची सहित आसपास के इलाकों और झारखंड के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाये हुए है। कुछ इलाकों में सुबह बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग का अनुमान है कि छठ व्रत के दौरान बारिश हाे सकती है। आसमान में बादल रहेंगे। आगामी 21 और 22 नवंबर को धुंध व कोहरा कायम रह सकता है। 22 नवंबर के बाद से अगले 72 घंटों तक पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। इस दौरान शहर का तापमान बढ़ा।

बीमार हों तो छठ घाटों पर जाने से करें परहेज

अगर आप बीमार हैं तो छठ घाटों पर जाने से परहेज करें। मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रसार होने की आशंका से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है। डॉ. अभिषेक ने बताया कि बूढ़े और वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। बिना गर्म कपड़े के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बिना आवश्यकता के पानी में उतरने से भी परहेज करना चाहिए। हृदय व सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.