Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों में 6 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड

राज्य के मौसम में 12 जनवरी से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में अगले तीन दिनों में छह डिग्री तक न्यूनमत तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही अभी तक हवा का रूख उत्तर पश्चिम से बदलकर दक्षिण पश्चिम होगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 08:06 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों में 6 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड
अगले तीन दिनों में 6 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । राज्य के मौसम में 12 जनवरी से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में अगले तीन दिनों में छह डिग्री तक न्यूनमत तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही अभी तक हवा का रूख उत्तर पश्चिम से बदलकर दक्षिण पश्चिम होगा। इससे कनकनी बढेगी। सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहेने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं मकर संक्रांति पर घने कोहरे की संभावना है। हालांकि रांची और आसपास के इलाके में कोहरा 11 जनवरी से ही देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

वहीं रविवार की सुबह भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ लाइन दक्षिण पूर्व अरब सागर से उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश तक फैला है औऱ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। वहीं एक कम दवाब का चक्रवातिय क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और बंगलादेश के ऊपर भी बन रहा है। भविष्य में इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिल सकता है। मगर वर्तमान में राज्य पर किसी तरह के सिनौप्टिक फीचर का असर नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 28.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा का 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची में शनिवार को दिन में गरमी रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        30.0            17.0

जमशेदपुर    32.0            18.0

मेदिनीनगर    26.2            16.9

कांके        29.2            17.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.