Move to Jagran APP

बादल छंटते ही रांची में बढ़ी ठिठुरन, सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड पड़ेगी : मौसम विभाग

Jharkhand Weather Update बादल छंटते ही रांची (Ranchi) समेत पूरे झारखंड (Jharkhand) में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान ((Minimum Temperature) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगाी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:52 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:15 AM (IST)
बादल छंटते ही रांची में बढ़ी ठिठुरन, सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड पड़ेगी : मौसम विभाग
Jharkhand Weather Update : बादल छंटते ही रांची में बढ़ी ठिठुरन

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : बादल छंटते ही रांची (Ranchi) समेत पूरे झारखंड (Jharkhand) में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान ((Minimum Temperature) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगाी। 

loksabha election banner

रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य के मुकाबले 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

सुबह-शाम पड़ेगी सिहराने वाली ठंड

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छंटने के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई है। पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत भी मिली। अभी सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड पड़ेगी।

रांची में सुबह में छाया रहा घना कोहरा और धुंध

उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ चलने की संभावना जताई गई है। 18 जनवरी से इसका असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

इधर, रविवार को रांची में सुबह में घना कोहरा और धुंध छाया रहा। इससे दृश्यता काफी कम रही।

मौसम विभाग के अनुसार,

  • अगले पांच-छह दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।
  • आगे ऐसा रहेगा मौसम सुबह में कोहरा व धुंध रहेगा।
  • न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावनाअधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.