Move to Jagran APP

झारखंड में तीन दिनों तक जारी रहेगा सर्दी का सितम, पूरे राज्य के मौसम का हाल जानें

Jharkhand Weather Update झारखंड की राजधानी रांची में आज का तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा। जबकि सबसे कम तापमान 05.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:48 AM (IST)
झारखंड में तीन दिनों तक जारी रहेगा सर्दी का सितम, पूरे राज्य के मौसम का हाल जानें
Jharkhand Weather Update : झारखंड के सभी हिस्सों में कोल्ड वेव का असर

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी हिस्सों में कोल्ड वेव का असर लगातार जारी है। खासकर रांची में तो तापमान का पारा लगातार नीचे जा रहा है। सुबह से ही ठंडी हवाओं के बहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी का यह सितम दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा और 02 फरवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी है कि अगले दो तीन दिनों तक ठंड का असर रहेगा। 02 फरवरी से राजधानी समेत राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं।

न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की नहीं है संभावना

मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट की माने तो झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। जिसके बाद ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम तापमान 05.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है।

ठंड के इस मौसम में बरतें सावधानी, नहीं पड़ेंगे बीमार

मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से आप बीमार पड़ सकते हैं। रिम्स व सदर अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 60-70 मौसमी बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर हार्ट पेसेंट की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। प्राप्त आंकड़े में पहले 150 हार्ट मरीज पहुंचते थे जिनकी संख्या बढ़कर 250 तक हो गई है। यानी इस मौसम में हार्ट मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की दरकार है।

कार्डियोलॉजिस्ट डा प्रवीण श्रीवास्तव कहते हैं कि इस मौसम में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत होती है। रक्तचाप बढ़ जाने से किसी भी वक्त इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए डाक्टरी परामर्श के साथ साथ ठंड के मौसम में खानपान का भी विशेष ख्याल रखें। सर्दियों में लोग चाय और कॉफी की मात्रा बढ़ा देते हैं। उनका मानना है कि इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। लेकिन हकीकत में चाय और कॉफी कुछ समय के लिए तो आपको गर्मी दे सकता है पर उसके अंदर मौजूद कैफीन आपके शरीर की उष्मा को कम कर देता है। सर्दियों में लोगों को काढ़ा या ग्रीन टी पीना चाहिए, जो आपकी सेहत भी बनाए रखेगा और इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होगा।

हरी सब्जियां और नियमित तौर पर ड्राई फ्रूट्स को भी बनाएं अपने भोजन का हिस्सा

डाक्टर के अनुसार, रोज थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी दिनचर्या अच्छी बनी रहेगी। व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त संचार भी अच्छा चलता रहेगा। वहीं खाने पीने में जितना हो सके मोटा अनाज को ही प्रयोग में लाएं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां और नियमित तौर पर ड्राई फ्रूट्स को भी अपने भोजन का हिस्सा बनाएं। अगर आप ड्राई फ्रूट्स लेने में असमर्थ हैं तो मूंगफली भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके सेवन से आपकी सेहत और भी अच्छी बनी रहेगी। जिससे आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। आमतौर पर ठंड के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होता है। मौसम कोई भी हो शरीर को पानी की आवश्यकता हमेशा होती है। अपनी सुविधा के लिए पानी को गर्म करके भी पी सकते हैं।

अगले चार दिनों ये रहेगा शहर का तापमान

अगले चार दिनों तक राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

  • 29 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 30 जनवरी अधिकतम 22 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 31 जनवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
  • 01 फरवरी अधिकतम 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.