Move to Jagran APP

झारखंड समेत रांची में पारा लुढ़का, कड़ाके की ठंड, जानें पूरे राज्य के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update गणतंत्र दिवस के अगले दिन भी झारखंड समेत राजधानी रांची में कड़ाके कि ठंड पर रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। वहीं आज झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:03 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:04 AM (IST)
झारखंड समेत रांची में पारा लुढ़का, कड़ाके की ठंड, जानें पूरे राज्य के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update : झारखंड समेत रांची में पारा लुढ़कने से कड़ाके की ठंड

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम बताया जा रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन दिनों के अंदर तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में कड़ाके की ठंड पर रही है।

loksabha election banner

आज भी पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पर रही है। गणतंत्र दिवस के अगले दिन भी कड़ाके कि ठंड पर रही है। आज ये देखना होगा कि बारिस होती है या नहीं।

रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम बना रहेगा शुष्क

वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह में कोहरा और देर शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे। झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। कुछेक जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों तक 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में पर रही है कड़ाके की ठंड

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में कड़ाके की ठंड पर रही है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

राजधानी के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम बताया जा रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन दिनों के अंदर तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। व

अगले चार दिनों ये रहेगा शहर का तापमान

अगले चार दिनों तक राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। आज देर शाम आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27, 28, 29 व 30 जनवरी को सुबह में कोहरा रहेगा और आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेंगे।

  • 27 जनवरी अधिकतम 18 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस
  • 28 जनवरी अधिकतम 18 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस
  • 29 जनवरी अधिकतम 19 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 30 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.