Move to Jagran APP

रांची में सुबह बढ़ी कनकनी, दोपहर में धूप खिलने के आसार, जानें...दिनभर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather Update झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्यभर के सभी जिलों के मौसम में अचानक बदलाव होने से कनकनी बढ़ने लगी है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने मे भी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:51 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:51 AM (IST)
रांची में सुबह बढ़ी कनकनी, दोपहर में धूप खिलने के आसार, जानें...दिनभर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Weather Update : रांची में सुबह बढ़ी कनकनी, दोपहर में धूप खिलने के आसार

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्यभर के सभी जिलों के मौसम में अचानक बदलाव होने से कनकनी बढ़ने लगी है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने मे भी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। हालांकि, धीरे धीरे 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

धूप निकलने से दिन में ठंड से मिलेगी राहत

अगले दो से तीन दिनों के दौरान झारखंड में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। कल यानि 22 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध के बाद असमान पूरी तरह साफ रहेगा।

सुबह में ठंड लगेगी मगर धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत मिलेगी।

झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं शीतलहर की स्थिति बनी

पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान चाईबासा का और सबसे कम तापमान गढ़वा का दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार कल से हो सकती है हल्की बारिश

22 जनवरी को रांची के अलावा झारखंड के उत्तरी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में कही कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची के आसपास के क्षेत्रों के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार 2 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.