Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मगर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान राज्य में किसी सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ भी नहीं दिख रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 07:43 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
आज से तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं। राज्य के लोगों को जनवरी के पहले सप्ताह में कड़कड़ाती ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। मगर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान राज्य में किसी सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ भी नहीं दिख रहा है। हालांकि उत्तर पश्चिमी हवाओं का जोर चलता रहेगा। इसका असर सोमवार की सुबह को भी देखने को मिला। सुबह से ही हल्के बादल छाए रहें।

loksabha election banner

रविवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं राज्य में हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम का औसत तापमान 09-10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, खुंटी और रांची का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। वहीं शेष अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 28 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो 10.6  डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        27.0                12.6

जमशेदपुर    30.0                10.7

मेदिनीनगर    30.2                11.5

कांके        27.0                12.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.