Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में 13-14 को हल्की बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update रांची सहित पूरे राज्य में 13-14 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 04:54 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में 13-14 को हल्की बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में 13-14 को हल्की बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान के तहत 13-14 दिसंबर को रांची सहित पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा सहित कई जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। कोटाल ने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार को सुबह में कोहरे की धुंध होगी। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

loksabha election banner

मंगलवार का तापमान (डिग्री से. में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

रांची          25.2      12.0

कांके         23.6       11.4

जमशेदपुर     28.0      15.5

डालटनगंज   26.8       12.5

बोकारो       24.5        13.6

चाईबासा     26.4        12.8

दुमका        26.9        13.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.