Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भी वज्रपात के साथ होगी बारिश

गुरूवार को राजधानी का मौसम सामान्य रूप से साफ है। तेज धूप खिली है। हवा नहीं चलने के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 07:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भी वज्रपात के साथ होगी बारिश
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भी वज्रपात के साथ होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को राजधानी का मौसम सामान्य रूप से साफ है। तेज धूप खिली है। हवा नहीं चलने के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरूवार को भी राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धन्बाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुर में कहीं-कहीं एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राजधानी रांची में भी तीन मिमी बारिश हुई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपर जो चक्रवातीय क्षेत्र बन है जिसका टर्फ लाइन पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इसके कारण मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि तीन जून से राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, तो कहीं-कहीं अतिभारी बारिश देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी रांची के मांडर में 67मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची              32.6                           20.5

जमशेदपुर      35.1                           25.2

मेदिनीनगर     34.8                            23.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.