Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: अभी सात दिन और छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना

रांची सहित आसपास के इलाकों मौसम का मिजाज बदल गया है। आगामी छह मई तक आसमान में बादल रहेंगे। बारिश के आसार बरकरार हैं। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:47 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अभी सात दिन और छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना
Jharkhand Weather Update: अभी सात दिन और छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों मौसम का मिजाज बदल गया है। आगामी छह मई तक आसमान में बादल रहेंगे। बारिश के आसार बरकरार हैं। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे मौसम ने करवट ली। शहर में तेज हवाओं व गरज के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा। बारिश 0.2 एमएम दर्ज की गई। हवा में आद्रता की मात्रा 44 फीसद दर्ज की गई।

loksabha election banner

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि         न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान                      मौसम

30-अप्रैल               24.0         38.0                 आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

01-मई                   24.0        37.0                 आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

02-मई                   24.0        36.0                 आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

03-मई                   25.0        36.0                 आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

04-मई                   24.0        36.0                आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

05-मई                   24.0        35.0                आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

06-मई                  24.0         35.0                आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

बारिश से बचें, गर्म पानी का करें उपयोग

मौसम में बदलाव के साथ ही चिकित्सकों ने लोगों से अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। लोगों से कहा है कि बारिश से बचें। गर्म पानी का उपयोग करें। घर के खानापान का विशेष ध्यान रखें। बच्चे और वृद्ध लोगों को खास तौर पर फ्रीज में रखे पानी और आइक्रीम का उपयोग नहीं करने दें। डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.