Move to Jagran APP

झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather today झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम व‍िभाग ने इस बात की संभावना जताई है। बार‍िश के कारण ठंड बढ़ने की भी उम्‍मीद है। आइए जाने मौसम का हाल।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 12:56 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:56 AM (IST)
झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड
मौसम व‍िभाग ने झारखंड में बार‍िश होने की संभावना जताई है। जागरण

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम शुष्क रहा। हालांकि तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। शन‍िवार सुबह कोहरा व धुंध छाया रहेगा और आमतौर पर मौसम साफ रहेगा।

loksabha election banner

मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी

मौसम विभाग की मानेंं तो राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और मध्यम दर्जे का कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की माने तो अगले चार से पांच दिनाें तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

अगले चार द‍िनों तक छाए रहेंगे बादल

शन‍िवार से आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सूबे में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा जबकि सबसे कम तापमान 10.1 डिग्री बोकारो थर्मल का रहा।

कैसा रहेगा शहर का तापमान 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में राहत मिलने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।

  • रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 12 डिग्री
  • 09 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 10 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 11 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.