Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: अगले पांच दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Today अगले पांच दिनों तक रांची में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा। बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मगर इससे जिलों के औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर नहीं पड़ेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 09:22 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले पांच दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Today बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Today गुरुवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। इससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में रांची के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को भी शाम में कई जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल देखने को मिले थे। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

loksabha election banner

मगर इससे जिलों के औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक मुख्य रूप से रांची का मौसम साफ रहेगा। इसके साफ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर और मेदिनीनगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        34.3                20.9

जमशेदपुर    39.4                21.0

मेदिनीनगर    36.7                21.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.