Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: आज से मौसम में बड़ा बदलाव, बारिश-वज्रपात; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Report Today आज रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 10:03 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: आज से मौसम में बड़ा बदलाव, बारिश-वज्रपात; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Report Today मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Report Today शनिवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान बारिश की भी संभावना है।

loksabha election banner

इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर झारखंड समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। राज्य में इस चक्रवातीय क्षेत्र का असर अगले तीन से चार दिनों तक देखे जाने की संभावना है।

इस दौरान राजधानी समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी रिकाॅर्ड की जा सकती है। साथ में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्‍य के कई इलाकों में आज व कल यानि 20 व 21 मार्च को बारिश व वज्रपात की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची              34.7                18.6

जमशेदपुर          37.6                20.0

मेदिनीनगर        37.7                19.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.