Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: अगले 72 घंटे 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सोमवार से मौसम में फिर साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। अगले 72 घंटे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आगामी 29 अप्रैल से दोबारा बादल लौटेंगे। एक मई तक बादल छाए रहेंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 07:19 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 07:23 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: अगले 72 घंटे 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान
Jharkhand Weather Report: अगले 72 घंटे 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सोमवार से मौसम फिर साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। अगले 72 घंटे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आगामी 29 अप्रैल से दोबारा बादल लौटेंगे। एक मई तक आसमान में बादल रहेंगे। बारिश के आसार बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 34 फीसद

loksabha election banner

रही।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि                   न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान     मौसम

26-अप्रैल             23.0                  40.0             आसमान रहेगा साफ

27-अप्रैल            23.0                   41.0              आसमान रहेगा साफ

28-अप्रैल            22.0                   41.0              आसमान रहेगा साफ

29-अप्रैल            24.0                   39.0            आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

30-अप्रैल           24.0                    37.0            आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

01-मई              24.0                    37.0              आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

मौसम में बदलाव के अनुसार खुद को रखें तैयार

मौसम में बदलाव के अनुसार खुद को तैयार रखने की आवश्यकता है। खानपान से लेकर बाहर निकलने के दौरान अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। चिकित्सक डा. अभिषेक ने कहा कि इस समय मौसमी बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। गर्म पानी का इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। कहीं भी खुले में रखे खाद्य पदार्थ अथवा कटे हुए फल का इस्तेमाल न करें। सावधानी में ही आपका बचाव है। किसी भी तरह की शारीरिक दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.