Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: होली पर छाएंगे आंशिक बादल, गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

शनिवार को राजधानी रांची में सुबह मौसम बिल्कुल साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। आज दिन में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 08:14 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 08:14 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: होली पर छाएंगे आंशिक बादल, गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत
Jharkhand Weather Report: होली पर छाएंगे आंशिक बादल, गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत। जागरण

रांची, जासं । शनिवार को राजधानी रांची में सुबह मौसम बिल्कुल साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। आज दिन में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस  के आसपास पहुंच सकता है। वहीं सबसे ज्यादा गर्मी राज्य के दक्षिणी जिलों में पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार होली पर राजधानी में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि होली के दिन राज्य के किसी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पंद्रह दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 26 मार्च से 01 अप्रैल तक राज्य में मुख्यरूप से मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। वहीं अगले महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में तेज गर्मी पड़ेगी। पहले सप्ताह राज्य का औसत तापमान 34-41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं दूसरे सप्ताह में औसत तापमान 35-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        34.5            19.2

जमशेदपुर    37.8            22.4

मेदिनीनगर    36.6            18.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.