Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: आज से 3 दिनों तक झारखंड में रहेगा चक्रवाती तूफान 'टाक्टे' का असर

अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ये तुफान आज गुजरात के तट से कटरा सकता है। इसका थोड़ा असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाएंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 07:33 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 07:34 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: आज से 3 दिनों तक झारखंड में रहेगा चक्रवाती तूफान 'टाक्टे' का असर
Jharkhand Weather Report: आज से 3 दिनों तक रहेगा राज्य में चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर। जागरण

रांची, जासं । अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ये तूफान आज गुजरात के तट से टकरा सकता है। इसका थोड़ा असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। इस दौरान प्री मानसून वज्रपात भी हो सकती है। विभाग के द्वारा चक्रवाती तुफान को लेकर जारी स्पेशल रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका असर राज्य में 19 मई तक देखने को मिलेगा। राज्य में तूफान से मौसम में परिवर्तन को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं की गयी है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरब सागर में तूफान आज गुजरात के तट पर टकरा सकता है। उन्होंने बताया कि झारखंड में तूफान का व्यापक असर न के बराबर होगा। अभी पड़ोसी राज्य में कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से आसमान में बादल छा रहे हैं और मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की दर्जे की बारिश हो रही है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची के मांडर में दर्ज की गयी। यहां 6.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        36.7            22.1

जमशेदपुर    38.8            25.8

मेदिनीनगर    40.2            25.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.