Move to Jagran APP

पाकिस्तान और राजस्थान में वायुमंडलीय दबाव का झारखंड में असर, आज बारिश की संभावना

Jharkhand weather report झारखंड का मौसम 23 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक कैसा रहेगा ? न्‍यूनतम और अध‍िकतम तापमान क‍ितना रहेगा ? झारखंड के क‍िन क‍िन इलाकों में कोहरा छाया रहेगा ? कहां-कहां बार‍िश होने की संभावना है? मौसम व‍िभाग ने कई जानकार‍ियां साझा की हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:00 AM (IST)
पाकिस्तान और राजस्थान में वायुमंडलीय दबाव का झारखंड में असर, आज बारिश की संभावना
Jharkhand weather : आने वाले द‍िनों में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, जान‍िए इस र‍िपोर्ट में।

रांची, जागरण संवाददाता। दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के कई हिस्सों में कम वायुमंडलीय दबाव का असर झारखंड और आसपास के राज्यों में दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण समुद्री हवाओं ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस वजह से अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सुबह कोहरे के कारण सूरज देर से द‍िखाई देगा।

loksabha election banner

झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में बर्फबारी की आशंका

मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। झारखंड के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में रव‍िवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे।

गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि रव‍िवार को दो या अधिक बार गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो रविवार को राजधानी रांची में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

26 जनवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे गिरावट

मौसम व‍िभाग के अनुसार, रव‍िवार और सोमवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की वृद्धि होगी। जबकि दक्षिणी भागों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि 26 जनवरी 2022 से न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

सबसे अध‍िक तापमान चाईबासा व सबसे कम गढ़वा का रहा

मौसम व‍िभाग ने बताया है क‍ि शन‍िवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा। सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है। वहीं, शन‍िवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री तथा, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिनों तक शहर का अनुमानित तापमान

  • 23 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 24 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 25 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
  • 26 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 27 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

दैन‍िक जागरण की लोगों से अपील

  • घने कोहरे में तेज रफ्तार वाहन न चलाएं
  • वाहनों में रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं
  • वाहन चलाते वक्त इंडीकेटर व लाइट आन रखें
  • कोहरे में वाहन के स्पीडोमीटर पर ध्यान केंद्रित रखें व नियंत्रित स्पीड से वाहन चलाएं
  • कोहरे में ओवरटेक करने से बचें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.