Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Today : 6 मई से बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, इन 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी; रांची में ऐसा रहेगा हाल

Jharkhand Ka Mausam झारखंड में छह मई से मौसम बिगड़ने वाला है। देवघर दुमका गोड्डा पाकुड़ गिरिडीह जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 7 और 8 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

By kumar Gaurav Edited By: Mukul Kumar Published: Sun, 05 May 2024 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 08:21 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी आफत बनी हुई है। शनिवार को राजधानी के अधिकांश हिस्सों में दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 6, 7 और 8 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

loksabha election banner

इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने का संकेत है। 5 मई को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीटवेव से लोगों को जूझना पड़ेगा।

6 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है। जबकि 7 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी समेत अन्य जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है।

हीटवेव में इन बातों का रखें ख्याल

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें
  • पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं
  • हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें
  • बाहर निकलने से पूर्व चश्मा, छाता और सिर पर टोपी या गमछा का प्रयोग करें
  • तापमान अधिक हो तो बाहरी गतिविधियों से बचें
  • यात्रा करते समय अपने साथ पेयजल अवश्य रखें
  • शराब, चाय, काफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों का सेवन कम करें
  • बेल, खस या अन्य फलों के जूस और शरबत को इस्तेमाल में लाएं
  • हीट स्ट्रोक के कारण यदि कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
  • ओआरएस घोल, घर में बने पेय पदार्थ मसलन लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ पिएं
  • जंतुओं के लिए भी जल और भोजन की व्यवस्था करें

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 36.7 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-


Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस में सब ठीक नहीं, युवा विंग के प्रदेश सचिव ने छोड़ दी पार्टी; कहा- 3 सालों से...

अचानक अस्पताल पहुंचे CS, प्रसव कक्ष में दो दिन से ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म और महिला स्वास्थ्य कर्मी भी गायब, फिर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.