Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: झारखंड में दो दिनों तक प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की संभावना, चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस्ट वेस्ट टर्फ लाइन के कारण हवा और प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 08:19 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड में दो दिनों तक प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की संभावना, चलेगी तेज हवा
Jharkhand Weather News: झारखंड में दो दिनों तक प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की संभावना। जागरण

रांची, जासं । मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस्ट वेस्ट टर्फ लाइन के कारण राज्य में अगले दो दिनों तक हवा और प्री मानसून रेन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-दक्षिणी टर्फ लाइन के कारण मध्य प्रदेश में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका विस्तार  तमिलनाडु तक है। वहीं एक इस्ट वेस्ट टर्फ लाइन के कारण बने चक्रवातीय क्षेत्र का असर गंगा के मैदानी भाग से होते हुए झारखंड तक है। इसका असर राज्य में दो दिनों के बाद कम होगा। मगर इस बीच अरब सागर में गुजरात के पास टकराने वाले तुफान तौकते का असर राज्य में देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज के राजमहल में 60 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। वहीं कोडरमा में 55 मिमी, गोड्डा में 36.8 मिमी, तेनुघाट में 27.8 मिमी में बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी चाइबासा में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची        31.2        19.0

जमशेदपुर    32.1        23.2

मेदिनीनगर    32.7        23.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.