Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में अभी और गिर सकता है न्यूनतम तापमान, अगले 5 दिन ठंड से खास राहत नहीं

सोमवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। हालांकि पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आज से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 08:09 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 09:21 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में अभी और गिर सकता है न्यूनतम तापमान, अगले 5 दिन ठंड से खास राहत नहीं
झारखंड के इन जिलों में अभी और गिर सकता है न्यूनतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । सोमवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। हालाकिं पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आज से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी हवा से सुबह और शाम में कनकनी का एहसास होता रहेगा। हालांकि राज्य के कुछ जिले कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार रांची के मौसम में 13 फरवरी तक कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। इस दौरान कोहरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा रांची समेत अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर 09.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        2.8                11.2

जमशेदपुर    26.4                13.4

मेदिनीनगर    26.4                09.6

कांके(एग्रो)    22.4                12.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.