Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: डाल्टेनगंज में पारा 46 के पार, जमशेदपुर में बारिश, रांची में उसम भरी गर्मी

Jharkhand Weather News डाल्टेनगंज में पिछले तीन से गर्मी ने अपना रिकार्ड तोड़ दिया है। झारखंड में डाल्टेनगंज का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं जमशेदपुर में झमाझम बारिश हुई। जबकि रांची में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी रही। आज कैसा रहेगा मौसम देखिए...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 06:49 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:51 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: डाल्टेनगंज में पारा 46 के पार, जमशेदपुर में बारिश, रांची में उसम भरी गर्मी
Jharkhand Weather News: झारखंड में आज का मौसम

रांची, जासं। Jharkhand Weather News एक ओर जहां जमशेदपुर में झमाझम बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं डाल्टेनगंज में पिछले तीन से जारी गर्मी के प्रकोप ने अपना रिकार्ड तोड़ दिया है। डाल्टेनगंज में राज्य में सर्वाधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस जबकि गढ़वा का 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रांची में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी रही। जो कि इस सीजन का सर्वाधिक है। अब तक यहां का तापमान 45 के पार ही गया था, लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा 46 पार चला गया है।

loksabha election banner

बता दें कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी डाल्टेनगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा के साथ साथ गिरिडीह में हीट वेव का असर लगातार जारी है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं उत्तर पूर्वी व मध्य हिस्से यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के साथ साथ रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी 22 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और आंशिक बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। इन हिस्सों में 17 व 18 मई को गर्जन वज्रपात के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवा बहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तर पश्चिमी हिस्से व गिरिडीह में हीट वेव का असर देखा गया है। साथ ही जमशेदपुर में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 46.1 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री जमशेदपुर का रिकार्ड किया गया है।

राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में आज का तापमान अधिकतम 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही आज राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश की भी संभावना है।

बारिश के बाद तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 38.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का अधिकतम 46.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम 37.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का अधिकतम 39.6 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम 40.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम 39.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज का अधिकतम 34.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम 46 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मंडा पूजा में भक्तों ने लोटन सेवा कर महादेव से अच्छी बारिश व स्मृद्धि की कामना की

मंडा पूजा झारखंड के पारम्परिक लोकपर्व में एक पर्व है। जिसे हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण राजधानी के अरगोड़ा में दो साल बाद मंडा पूजा पर भव्य आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह में शिव दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना से हुई। सैकड़ों महिला पुरुष अनुष्थान में भाग लिए। इसके बाद भक्तो ने लोटन सेवा कर महादेव से अच्छी बारिश, खेत-बारी और समृद्धि की प्रार्थना की। इस पर्व के दौरान भक्त 7 से 9 दिन तक लगातार उपवास करने के बाद आग पर चलने और ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हैं। मंडा पर्व के भक्त आराध्य भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता है जिसमें बड़े तो बड़े, नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों पर सिर के बल झूलते नजर आते हैं।

नागवंशी राज से जुड़ा है मंडा पूजा का इतिहास

पूजा का इतिहास काफी प्राचीन है। लोग बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत नागवंशी राजाओं ने की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंडा पूजा भगवान भोले शंकर की पहली पत्नी सती के बलिदान की याद में की जाती है। मंडा पूजा करनेवाले भक्त इसे माता सती का आशीर्वाद मानते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.