Move to Jagran APP

रांची में सुबह से ही छाया है कुहासा, तस्वीरों में देखें शहर का हाल, विडियों में रांची स्टेशन का हाल देखें...

Jharkhand Weather News अगले तीन दिनों के दौरान झारखंड में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। रांची शहर में सुबह से ही कुहासा छाया है और साथ में कनकनी भी बढ़ी हुई है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:24 AM (IST)
रांची में सुबह से ही छाया है कुहासा, तस्वीरों में देखें शहर का हाल, विडियों में रांची स्टेशन का हाल देखें...
Jharkhand Weather News : रांची में सुबह से ही छाया है कुहासा

रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Weather News : राजधानी रांची सहित राज्यभर के मौसम में अचानक बदलाव होने से सुबह व देर शाम कनकनी बढ़ने लगी है। झारखंड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में जारी समुद्री हवाओं का असर दिखने लगा है। रांची शहर में सुबह से ही कुहासा छाया है और साथ में कनकनी भी बढ़ी हुई है। झारखंड के उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी और मध्य भाग में कुछ स्थानों पर 23 व 24 जनवरी को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अगले तीन दिनों के दौरान झारखंड में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है।

prime article banner

रांची शहर के रातू रोड में सुबह से छाया कुहासा

रांची शहर के रातू रोड में सुबह लोगों को करना पर रहा कनकनी का सामना।

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है।

कल सुबह भी कोहरा छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहेगा।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों के साथ साथ मध्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मेन रोड सैनिक मार्केट का कुछ ऐसा है नजारा।

वहीं, रांची के मेन रोड सैनिक मार्केट के पास का ये है दृश्य।

रातू रोड चौक का ऐसा है दृश्य।

कोकर में मौसम का हाल।

रांची रेलवे स्टेशन का दृश्य।

विडियों में देखे रांची स्टेशन का हाल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.