Move to Jagran APP

Jharkhand: रांची में बूंदाबांदी के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में गर्जन और वज्रपात के साथ होगी बारिश

शुक्रवार को रांची समेत आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि ज्यादा देर तक बूंदाबांदी नहीं हुई। एक बार फिर मौसम बदलने के कारण ठंड में इजाफा हुआ और लोगों को हल्की कनकनी महसूस हुई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 08:53 AM (IST)
Jharkhand: रांची में बूंदाबांदी के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में गर्जन और वज्रपात के साथ होगी बारिश
Jharkhand: रांची में बूंदाबांदी के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में गर्जन और वज्रपात के साथ होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । शुक्रवार को रांची समेत आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि ज्यादा देर तक बूंदाबांदी नहीं हुई। एक बार फिर मौसम बदलने के कारण ठंड में इजाफा हुआ और लोगों को हल्की कनकनी महसूस हुई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आज रांची में दोपहर बाद गर्जन और बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावाना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इससे शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खुंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। शनिवार से राज्य में एक बार फिर से मौसम सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद राज्य में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी

वर्तमान में रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खुंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा औऱ पलामू का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा, साहेबगंज और पाकूर का औसत न्यूनतम तापमान 17-18डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अतिरिक्त जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 15-16डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के रायडीह में 2.1मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 31.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा का 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची         27.0                12.5

जमशेदपुर    30.2                13.4

मेदिनीनगर    31.0                14.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.